राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी का उत्तराखंड प्रांत में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भव्य स्वागत

95
Voice of Uttarakhand

देहरादून – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी जी के पुनः निर्वाचित होने पर देहरादून में आयोजित 28, 29 एवं 30 नवम्बर में अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके आगमन पर शानदार स्वागत किया गया।

उत्तराखंड प्रांत के प्रांत मंत्री ऋषभ रावत के नेतृत्व में रिस्पना पुल से लेकर परेड ग्राउंड तक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

स्वागत यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. वीरेंद्र सोलंकी जी के प्रति अपना आत्मीय स्नेह एवं भरोसा व्यक्त किया तथा परिषद के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार और संगठनात्मक मजबूती को लेकर उत्साह दिखाया। डॉ. सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के इस उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि एबीवीपी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की धारा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा देहरादून एबीवीपी ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा और स्वागत यात्रा ने संगठन की एकजुटता व ऊर्जा को नए रूप में प्रदर्शित किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ