कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट राजा भरत जी की भव्य मूर्ति का विधिवत उद्घाटन

138
Voice of Uttarakhand

कोटद्वार – उत्तराखंड विधानसभा की  अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक  ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कोटद्वार स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट महाराज भरत जी की भव्य मूर्ति का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनसमर्पित किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  की घोषणा के अंतर्गत कण्वाश्रम में “महाराज भरत की मूर्ति स्थापना एवं मंच निर्माण कार्य” का लोकार्पण किया गया है। लगभग ₹79.74 लाख की लागत से निर्मित इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे पूर्णतः संकल्पबद्ध हैं। मूर्ति स्थापना के साथ-साथ यहां पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट एवं आकर्षक पेंटिंग का भी निर्माण किया गया है, जिससे यह स्थल और अधिक आकर्षक बनेगा।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए लोकगायक डॉ. प्रीतम भरतवाण के गीतों का आनंद भी लिया। उन्होंने वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौराणिक मेले और उत्सव ही हमारी संस्कृति और सभ्यता के संवाहक हैं।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और कण्वाश्रम के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पौराणिक स्थलों को रोजगार से जोड़कर सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश के माध्यम से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए निम्न घोषणाएं भी कीं—
• मोटाढांग नगरी पेयजल योजना एवं हल्दुखाता पेयजल योजना की पाइपलाइन के सुदृढ़ीकरण का कार्य
• कोटद्वार क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में दो अतिरिक्त कक्षों एवं चारदीवारी का निर्माण
• खोह नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम काशीपुर तल्ला एवं ग्राम रतनपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्य
• विकासखंड दुगड्डा में सुखरो नदी तट पर मार्ग निर्माण
• चिल्लरखाल–सिगड्डी–कोटद्वार–पाखरो मोटर मार्ग के किलोमीटर 13 से 16 तक निर्माण कार्य
• कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र स्थित शशिधर भट्ट स्टेडियम का जीर्णोद्धार

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महापौर शैलेंद्र रावत, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनीता आर्य, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, विकासदीप मित्तल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शांता बमराड़ा, महिला मोर्चा की शशिबाला केष्टवाल, अनुसूचित मोर्चा की सुनीता देवी, सुमन कोटनाला, सतीश गौड़, पार्षदगण एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।