वाटर स्पोर्ट्स और एक्रो स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हमारी टिहरी आज विश्व के मानचित्र में अपना स्थान बना रही है : सुबोध उनियाल

114
Voice of Uttarakhand

टिहरी –  जनपद टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल जी ने प्रतिभाग किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। आज टिहरी वाटर स्पोर्ट्स एवं एक्रो स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बना रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देश-विदेश से आए 11 देशों के 25 पायलटों तथा विभिन्न राज्यों से आए 57 खिलाड़ियों की सहभागिता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

Also Read....  आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से न केवल प्रदेश की वैश्विक पहचान सशक्त होती है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार एवं पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलती है।

Also Read....  जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; अतिक्रमण पर एक्शन

इस अवसर पर विधायक  किशोर उपाध्याय जी,  शक्ति लाल शाह जी, भाजपा टिहरी जिलाध्यक्ष  उदय सिंह रावत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  ईशिता सजवान  सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।