एक समान हो सभी का गैस सिलिंडर बुकिंग – ऋतु खण्डूडी

82
Voice of Uttarakhand

कोटद्वार: – कोटद्वार क्षेत्र में गैस सिलेंडर रिफिल में हो रही देरी को लेकर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

इस समस्या का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार से फोन पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र है, इसलिए यहां एक समान गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

ऋतु खण्डूडी भूषण ने यह भी कहा कि गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुविधा सर्वोपरि है।