बैसाखी पर प्रेस क्लब भवन का शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने दिया भरोसा

66
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों के हितों एवं प्रेस क्लब भवन के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं और प्रेस क्लब भवन के शीघ्र निर्माण की अपेक्षाएं रखी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि आगामी बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब भवन का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से प्रेस क्लब पदाधिकारियों और पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से प्रदेश में पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पत्रकारिता को नई मजबूती मिलेगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

अजय राणा ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में मीडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को सुविधा मिल सके।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री सोबन सिंह गोसाईं, निवर्तमान महामंत्री सुरेंद्र डसीला तथा वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।