देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट खत्म, घर-घर हो रही गैस की होम डिलीवरी

198
Voice of Uttarakhand

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मॉनिटरिंग और जिला प्रशासन का एक्शन की बदौलत गैस की उपलब्धता नियंत्रण

देहरादून – देहरादून में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था सामान्य स्थिति में आ गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
गोदाम से सीधे उपभोक्ताओं को गैस देने पर रोक लगाते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है। इसकी निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की है, जो क्षेत्रवार एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है।

Also Read....  निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रशासन की इस सख्ती के बाद गैस एजेंसियों ने सप्लाई चेन को मजबूत करते हुए उपभोक्ताओं के घर तक घरेलू सिलेंडर की नियमित होम डिलीवरी शुरू कर दी है। अब शहर में गैस की उपलब्धता सामान्य हो चुकी है।
स्थानीय उपभोक्ता भी गैस की आसान उपलब्धता और त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन की सराहना कर रहे हैं।
घरेलू गैस उपभोक्ता कुलदीप रावत ने बताया कि नियमित तौर पर गैस एजेंटीयों द्वारा घर-घर गैस की होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने बताया की सप्लाई धीरे-धीरे हर जगह पहुंच रही है जिससे कि हमें भी गैस को लेने में आसानी हो रही है। साथी उन्होंने आम जनमानस से अपील की की लोग आप कहां पर ध्यान ना दे गैस को लेकर पानी की स्थिति ना बनाएं।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून के के अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन चार चरण में गैस की उपलब्धता के लिए तेज गति से कार्य कर रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा गैस की बुकिंग को आसान किया जा रहा है। साथ ही जिले की 70 एजेंसियों पर जिलाधिकारी द्वारा 30 लोगों की टीम द्वारा समय-समय कैसे गोदाम का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला हमारे द्वारातीनों तेल कंपनियों के अधिकारियों से निरंतर रूप से समन्वय बरकरार है इसकी बदौलत गैस की उपयोगिता निश्चित की जारी है। साथ ही घरेलू गैस के दुरुपयोग पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read....  आपदा क्षेत्र भ्रमण निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठक