पर्यावरण संरक्षण के इस वैश्विक अभियान “अर्थ आवर” कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागी बने: डीएम

201
Voice of Uttarakhand

देहरादून, – सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन अनु सचिव,  राज्यपाल, राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड के से प्राप्त निर्देश के कर्म में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य के उद्देश्य से “Earth Hour” अभियान के अंतर्गत 28 मार्च 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों एवं लाइटों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।

Also Read....  निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालयों, निजी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “अर्थ आवर” केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए आमजन को जागरूक किया जाए तथा कार्यक्रम का अक्षरशः अनुपालन कराया जाए।

Also Read....  सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय पर अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों की अनावश्यक लाइटें बंद कर पर्यावरण संरक्षण के इस वैश्विक अभियान में सहभागी बनें और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।