फिजूल खर्ची पर रोक लगाकर मितव्ययिता से काम करें: महाराज

80
Voice of Uttarakhand

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मध्यपूर्व में चल रहे युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। कीमतों में उतार-चढ़ाव, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में हमें अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और संस्थागत स्तर पर मितव्ययिता को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Also Read....  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

महाराज ने अपने अधिनस्थ विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी कोई फिजूलखर्ची हो रही है तो उस पर तुरंत अंकुश लगाने के साथ-साथ आवश्यक खर्चों को ही प्राथमिकता देते हुए मितव्ययिता पर ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सादगी और समझदारी से काम लें। संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और सोच-समझकर किया गया खर्च सामूहिक रूप से देश की आर्थिक स्थिरता को मज़बूत बनाएगा

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू