लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना में तेजी लाने हेतु प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह का निरीक्षण।

2

देहरादून –  निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह द्वारा परियोजना स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को उन्होंने 300 मेगावाट क्षमता की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अल्प अवधि में यह उनका लखवाड़ परियोजना का दूसरा दौरा है, जो परियोजना के प्रति उनकी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अपने निरीक्षण के दौरान अजय कुमार सिंह ने परियोजना के विभिन्न महत्वपूर्ण संरचनाओं जैसे भूमिगत विद्युतगृह, डाइवर्जन, कॉफर बांध तथा शियर जोन शाफ्ट आदि का स्थलीय अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यूजेवीएनएल के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजना में प्रयुक्त निर्माण सामग्री, मशीनरी तथा कार्यरत मानव संसाधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं समयबद्ध प्रगति पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Also Read....  देहरादून शहर को जाम से मुक्त रखने को डीएम के आदेश; 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

निरीक्षण उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक ने परियोजना कार्यों की वर्तमान स्थिति का गहन मूल्यांकन किया और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना माननीय प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है तथा प्रदेश सरकार भी इस परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Also Read....  12 अप्रैल को आयोजित होगी ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ संगीतमय शाम

अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे परियोजना की समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें ताकि उत्तराखंड सहित छह राज्यों को इसके जल एवं ऊर्जा घटकों का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि यदि परियोजना कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी, प्रशासनिक अथवा अन्य महत्वपूर्ण अवरोध या समस्या उत्पन्न होती है, तो उसे तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाए, जिससे उच्च स्तर पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने परियोजना में समन्वय एवं कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने पर बल दिया।

Also Read....  12 अप्रैल को आयोजित होगी ‘ओल्ड इज़ गोल्ड नाइट’ संगीतमय शाम

इस अवसर पर निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक सुजीत कुमार सिंह एवं संजय जोशी, उपमहाप्रबंधक आशीष यादव, शिव दास, मनमोहन बलोदी, गिरीश रावत एवं भू-विज्ञानी संजय कुमार तथा अधिशासी अभियंता अमरेश शर्मा, ऋषि सिंह,अभय सिंह, शशांक पाडेय, संजीव कुमार, रामबीर सिंह रावत, प्रकाश चौहान सहित निगम एवं कार्यदायी संस्था के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना राज्य एवं देश के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे न केवल ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि सिंचाई, पेयजल एवं बाढ़ नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक लाभ प्राप्त होंगे। परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन से क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY