लखवाड़ परियोजना का केंद्रीय स्तर पर निरीक्षण, सचिव जलशक्ति ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

48

देहरादून –  यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के कार्यों की प्रगति का भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांताराव द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय परियोजना घोषित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का महत्व इस तथ्य से स्पष्ट है कि भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा इसके निर्माण कार्यों का निरंतर अनुश्रवण (monitoring) किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान सचिव वी.एल. कांताराव ने परियोजना के विभिन्न घटकों एवं संरचनाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अल्प समय में परियोजना कार्यों को गति प्रदान करने हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना निर्धारित समयावधि में पूर्ण होगी।

Also Read....  पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

निरीक्षण उपरांत परियोजना की प्रगति की समीक्षा हेतु सचिव द्वारा निगम एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में सचिव, जलशक्ति मंत्रालय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को परियोजना के कार्यों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

Also Read....  उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में बंपर प्रमोशन: त्रिभुवन सिंह रावत बने महाप्रबंधक, त्रिलोचन पाठक वरिष्ठ प्रबंधक, सतीश पुरोहित व सुशील तिवारी सहित 16 अधिकारियों/कार्मिकों को नई जिम्मेदारी

सचिव वी.एल. कांताराव ने एल एंड टी को निर्देशित किया कि परियोजना से संबंधित आवश्यक ड्रॉइंग्स समय से निगम को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि वे संबंधित ड्रॉइंग्स निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने National Institute of Rock Mechanics तथा Central Water and Power Research Station द्वारा संचालित अध्ययनों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Also Read....  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

इस अवसर पर जलशक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांताराव के साथ केन्द्रीय जल आयोग के सदस्य (डिजाइन एवं अनुसंधान) रीडिंग शिमरे, आयुक्त (राज्य परियोजना) प्रवीन कुमार, मुख्य अभियंता (डिजाइन) विवेक त्रिपाठी, निदेशकगण समर्थ अग्रवाल, मोहम्मद अफाख, नरेंद्र शेखावत, भारतीय भूगर्भिक सर्वेक्षण विभाग के निदेशक ए.पी. थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, सुनील जोशी, शसंजय जोशी, महकार सिंह सहित निगम एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY