मेडिकल कॉलेज की भूमि में अवैध खनन पर सख्ती, विधानसभा अध्यक्ष ने देर रात्रि किया स्थलीय निरीक्षण

4

देहरादून-कोटद्वार,  – विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार  ऋतु खण्डूडी भूषण ने कलालघाटी, कोटद्वार स्थित मेडिकल कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए देर रात्रि 10.40 pm पर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की भूमि में किसी भी प्रकार का अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे, जिनके अनुपालन की समीक्षा हेतु उन्होंने स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया।

Also Read....  शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही - डीएम

ऋतु खण्डूडी भूषण ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी पौड़ी तथा उपजिलाधिकारी कोटद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Also Read....  श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। – मुख्यमंत्री धामी

विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कोटद्वार के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण जारी रखा जाए तथा अवैध खनन की किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Also Read....  श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का माध्यम है। – मुख्यमंत्री धामी

अंत में उन्होंने कहा कि कोटद्वार की सुरक्षा, विकास एवं जनहितों की रक्षा के लिए वह पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं तथा क्षेत्र के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY