विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की निगरानी हेतु महानगर कांग्रेस कमेटी ने गठित की निगरानी समिति

56
Voice of Uttarakhand

देहरादून – विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संचालित हो, इसके लिए महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून ने एक निगरानी समिति का गठन किया है।

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने समिति की घोषणा करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस अभियान के दौरान यदि किसी पात्र मतदाता के साथ अन्याय होता है अथवा अनावश्यक रूप से उसका नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

डॉ. गोगी ने कहा कि गठित निगरानी समिति विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों से प्राप्त शिकायतों पर सतत निगरानी रखेगी, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करेगी तथा पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। यदि किसी मतदाता को नोटिस प्राप्त हुआ है या मतदाता सूची से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो समिति उसके समाधान हेतु हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की मजबूती, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

गठित निगरानी समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:

* सुनील जायसवाल
* गगन छाजर
* संजय गौतम
* अनूप कपूर
* रमेश कुमार मंगू
* सैयद जमाल
* प्रमोद गुप्ता
* जगदीश धीमन
* मोहन थापली
* विपुल नौटियाल
* अमित भंडारी
*  मुन्नू सिंह