विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों से की वार्ता – – डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

68
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत धर्मपुर एवं देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. गोगी ने मतदाताओं से सीधे संवाद कर उन्हें प्राप्त नोटिसों, अपील एवं जवाब प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी ली। इस दौरान अनेक मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, प्रक्रिया संबंधी स्पष्ट जानकारी के अभाव तथा निर्धारित समय-सीमा को लेकर अपनी समस्याएं और चिंताएं साझा कीं।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है और किसी भी पात्र मतदाता को केवल प्रक्रियागत जटिलताओं या जानकारी के अभाव के कारण अपने अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी तरह पारदर्शी, सरल और मतदाता हितैषी तरीके से संचालित होना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक बिना किसी कठिनाई के अपनी निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर सके।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

उन्होंने बताया कि मतदाताओं द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं एवं सुझावों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया। साथ ही अधिकारियों से यह भी अनुरोध किया गया कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं को पर्याप्त मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी अभियान की निरंतर निगरानी करती रहेगी और यदि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है तो उसकी आवाज़ को प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का लोकतांत्रिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहे तथा किसी भी नागरिक को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी में निहित है।”