“मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं” — मल्लिकार्जुन खड़गे

55
Voice of Uttarakhand

रुद्रपुर,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड दौरा किसी पर्यटन के उद्देश्य से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत करने के लिए है।

खड़गे जी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति हमेशा अपने से वरिष्ठ नेताओं और विपक्ष के नेताओं के सम्मान की रही है। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी विपक्ष में रहते हुए कर्नाटक आते थे, तब कांग्रेस के नेता उनका सम्मान करते थे और उनके रहने-खाने की उचित व्यवस्था करते थे। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन अपने से बड़े और बुजुर्ग नेताओं का सम्मान अपनी जगह है।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा उनके दौरे को लेकर की गई टिप्पणी पर श्री खड़गे जी ने कहा कि उनसे पूछा जा रहा है कि वे उत्तराखंड क्यों आए हैं और क्या वे यहां ‘टूरिज्म’ के लिए आए हैं। इसके जवाब में उन्होंने स्पष्ट कहा—

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

“मैंने पूरी दुनिया का टूर किया है, पूरे हिंदुस्तान का टूर किया है। यहां टूरिज्म के लिए नहीं आया हूं। मैं अपने लोगों के लिए आया हूं, अपनी जनता के लिए आया हूं, छात्रों के लिए आया हूं, कांग्रेस पार्टी को ज़िंदा रखने के लिए आया हूं और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए आया हूं।”

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

खड़गे जी के इस वक्तव्य ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस का उत्तराखंड दौरा केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की दिशा तय करने का अभियान है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।