गुरुद्वारा श्री. गुरु हरकृष्ण साहिब जी की प्रबंधक कमेटी ने डॉ. जसविंदर सिंह गोगी को किया सम्मानित

49
Voice of Uttarakhand

देहरादून – गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी, पटेलनगर की प्रबंधक कमेटी द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समाज की सेवा, समर्पण, भाईचारे और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

उन्होंने कहा, “गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी की प्रबंधक कमेटी द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा के लिए एक नई जिम्मेदारी और प्रेरणा है। गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें जरूरतमंदों की सेवा करने, सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करने तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का संदेश देती हैं।”

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

डॉ. गोगी ने कहा कि देहरादून की सामाजिक एकता और भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सभी समुदायों को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करना तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून सदैव सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमोहनिंदर सिंह, सचिव सरदार जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार बी.एम. सिंह, सरदार अमनदीप सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह एवं सरदार रविंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।