राजीव गांधी जी की जयंती पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने किया नमन

35
Voice of Uttarakhand

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे।

डॉ. गोगी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को मजबूत किया। उन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार करने का सपना देखा और देश में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार की मजबूत नींव रखी। उनके दूरदर्शी निर्णयों ने भारत में तकनीकी और संचार क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया।

Also Read....  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का विश्वास था कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक को बढ़ावा देने तथा आधुनिक भारत की आधारभूत संरचना को विकसित करने की दिशा में उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

डॉ. गोगी ने कहा कि राजीव गांधी जी का आधुनिक, प्रगतिशील, वैज्ञानिक सोच वाला और मजबूत भारत बनाने का सपना आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी , प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, मनमोहन सिंह, वीरेंद्र पंवार, ललित बद्री, सावित्री थापा , अनूप सिंह आदि मौजूद थे

Also Read....  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि