37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन – हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

54
Voice of Uttarakhand

देहरादून, –  महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काउ ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Also Read....  सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कैलेंडर की इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में 8 राज्यों – हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से अंडर-14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के 900 एथलीटों ने 128 इवेंट में प्रतिभाग किया।

*परिणाम -*
बालक वर्ग में हरियाणा की टीम 266 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि उत्तर प्रदेश 264 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी हरियाणा ने 223 अंक के साथ चैंपियनशिप जीती और उत्तर प्रदेश 191 अंक के साथ। इस अवसर पर श्री संजय जोशी,ओलंपियन श्री ओपी सिंह, सहायक खेल निदेशक श्री राजेश मंगाई,
सचिवालय प्रशासन सचिव श्री युगल किशोर पंत, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, जितेन्द्र नेगी, सुबोध चौधरी, श्रीमती विजय चौधरी,विकास नेगी,श्रीके.जे.एस कलसी, एफएआई के डायरेक्टर श्री रविंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

Also Read....  श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

आयोजन सचिव और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने बताया कि एएफआई के डायरेक्टर कॉम्पिटिशन रविंद्र चौधरी की देखरेख में एएफआई और उत्तराखंड के 60 तकनीकी अधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Also Read....  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, टी महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश