उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

67
Voice of Uttarakhand

देहरादून, –  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। इसके मद्देनजर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे संभावित असुविधा से बचने के लिए हड़ताल की तिथियों से पहले अपने आवश्यक बैंकिंग लेन-देन पूरे कर लें।

Also Read....  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

बैंक की ओर से कहा गया है कि हड़ताल की अवधि के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे नकदी की आवश्यकता के लिए एटीएम, बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहक सेवा केंद्र तथा लेन-देन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का प्राथमिकता से उपयोग करें।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए संभावित असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उनके सहयोग के लिए आभार जताया है।

Also Read....  सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास