उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन दाखिल, कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा, निर्विरोध निर्वाचन तय

36
Voice of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड की रिक्त होने जा रही राज्यसभा सीट को लेकर सियासी तस्वीर मंगलवार को लगभग साफ हो गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आर्य ने विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मंत्रिमंडल के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में भाजपा विधायक मौजूद रहे। राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन था। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे जाने के कारण दिनेश आर्य का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, औपचारिक रूप से निर्वाचन की घोषणा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। राज्यसभा की इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव निर्धारित है।

Also Read....  श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब