पुनर्वासित निवासियों के लिए वन भूमि को अनारक्षित किए जाने की सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दी स्वीकृति

838
Voice of Uttarakhand

देहरादून-कार्बेट टाईगर रिजर्व में स्थित ग्राम लालढांग से पुनर्वासित निवासियों के लिए वन भूमि को अनारक्षित किए जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। वन विभाग की ओर से नैनीताल जिले के कार्बेट टाईगर रिजर्व में स्थित ग्राम लालढांग से पुनर्वासित निवासियों के लिए तराई पश्चिम वन प्रभाग में कुल 184.846 हेक्टेयर वन भूमि को अनारक्षित किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। इस पर मुख्यमंत्री ने इसका अनुमोदन दे दिया है।

Also Read....  टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कांग्रेस की न्याय यात्रा का शुभारंभ, प्रीतम सिंह बोले—जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा