बड़ी खबर ग्लेशियर हादसाः अभी तक 291 लोगों को किया गया रेस्क्यू

399
Voice of Uttarakhand

चमोली-  उत्तराखंड में एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा की मार पड़ी है। बीते रोज चमोली जिले के नीती घाटी के सुमना में बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने की घटना हुई  थी। भारतीय सेना की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 291 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से चमोली जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बदरीनाथ धाम में चार फीट और हेमकुंड साहिब में लगभग पांच फीट ताजी बर्फ जम गई है। बीते रोज चमोली जनपद से लगे भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र सुमना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के समीप ग्लेशियर टूटकर मलारी-सुमना सड़क पर आ गया था। जिससे अभी तक जनहानि की कोई खबर नही है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ