बड़ी खबर पिथौरागढ़ गुरना मे हुआ दर्दनाक हादसा SDRF ने 3 शव किये बरामद ।

681
Voice of Uttarakhand

Pithoragarh –  दिनांक 15 नवम्बर को आपदा प्रबंधन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को अवगत कराया गया कि गुरना के पास खाई में एक वाहन गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना पर SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व मे टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

Also Read....  निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

SDRF रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन स्फिट डिजायर है, जो 400 मीटर गहरी खाई मे गिर गई है।
SDRF टीम द्वारा खाई मे गिरे वाहन से देर रात अत्यन्त विषम परिस्थितियों में दो शवों को कल ही बरामद कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया था।

Also Read....  आपदा क्षेत्र भ्रमण निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठक

घटनास्थल पर एक व्यक्ति और होने की संभावना पर, SDRF टीम द्वारा आज पुन: सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान आज एक और शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक

मृतकों के नाम:-
01. नीरज सौन पुत्र श्री भूपेंद्र सौन उम्र 38 वर्ष
02. धीरज सौन पुत्र श्री प्रकाश सौन उम्र 28 वर्ष
03. सुरेश सिंह मेहता पुत्र श्री चंद्रसिंह मेहता उम्र 34 वर्ष