शहीद उधम सिंह को सीएम पुष्कर धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

532
Voice of Uttarakhand

Rudrapur –  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर रूद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के त्याग एवं बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा।

Also Read....  सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, प्रभारी जिलाधिकारी आशीष भट्गाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल आदि ने भी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read....  ब्रेकिंग न्यूज़ सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त