टिहरी झील से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद।

410
Voice of Uttarakhand

टिहरी –    चौकी कोटि कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास झील में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव लगभग 02 से 03 दिन पुराना है, जिसकी पहचान अभी तक नही हो पाई है।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

एसडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट की सहायता से उक्त अज्ञात शव को झील से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास