टिहरी झील से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद।

405
Voice of Uttarakhand

टिहरी –    चौकी कोटि कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास झील में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

Also Read....  Breaking News हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव लगभग 02 से 03 दिन पुराना है, जिसकी पहचान अभी तक नही हो पाई है।

Also Read....  सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

एसडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट की सहायता से उक्त अज्ञात शव को झील से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Also Read....  सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल