अब उत्तरकाशी की सडकों पर भी दौडेंगी हाईवे पैट्रोलिंग के वाहन।

339
Voice of Uttarakhand

Uttarkashi – मैदानी जिलों की तरह अब उत्तरकाशी की सडकों पर भी आपको पुलिस हाईवे पैट्रोल की गाडियां गश्त करती नजर आयेंगी। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा पहाडी राजमार्गों पर सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश, सुरक्षित, सुव्यवस्थित व निर्बाध यातायात प्रबन्धन के साथ-साथ हाईवे पर होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद उत्तरकाशी पुलिस को चार हाईवे पैट्रोलिंग कार आवंटित किये गये हैं। हाईवे पैट्रोल कारों को आज दिनांक 03.03.2022 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी के पास से श्री पी0के0 राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा पूजा-अर्चना के बाद हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

हाईवे पैट्रोल कारें (स्कॉर्पियो) आरटी सेट, लोकेशन ट्रकिंग डिवाईस, फस्ट एड बॉक्स, ब्रीथएनालाईजर, स्पीड रडार गन, ड्रैगन लाईट व बैसिक रेस्क्यू डिवाईसेज से लैस है, जो हाईवे पर किसी भी सडक दुर्घटना, अपराध एवं अन्य आपातकालीन स्थिति में तुरन्त रिस्पॉंड करेंगी।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

एच0पी0 -01 नगुण बैरियर से धरासू बैण्ड- देवीधार-राड़ी टॉप तक के क्षेत्र, एच0पी0-2 देवीधार-डुण्डा-उत्तरकाशी बाजार-मनेरी-भटवाडी क्षेत्र वहीं एच0पी0 3- राडी टॉप-बडकोट-जानकीचट्टी-नौगांव क्षेत्र एवं एच0पी0- 4 डामटा-नौगांव-पुरोला-मोरी क्षेत्र के हाईवे पर गश्त करेंगी।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

उक्त अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक(ऑप्स) श्री प्रशान्त कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री जनक सिंह पंवार, निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ, निरीक्षक अभिसूचना इकाई श्री बृजमोहन सिंह गुसांई, निरीक्षक दूरसंचार श्री सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।