इंडिया इंक ने ‘वर्ल्ड सिटिजन डेवलपमेंट वीक’ लॉन्च किया

327
Voice of Uttarakhand

-भारत में डिजिटाइजेशन के सबसे बड़े समारोह में अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायों की भागीदारी

-इस कार्यक्रम में देश और दुनिया में टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज शामिल होंगे

देहरादून — दुनिया की असली समस्याओं से निपटने में क्रिएटिविटी और इनोवेशन की अहमियत को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘वर्ल्ड क्रिएटिविटी इनोवेशन डे’ की शुरुआत की गई थी, जिसका जश्न दुनिया भर में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र दिवस जिस विचार का प्रतीक है, उसका उत्सव मनाने और क्रिएटिविटी की मदद से इनोवेटिव सॉल्यूशन तैयार करने के इरादे से, भारत में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी ने ‘इनोवेशन डे’ के मौके पर 17 से 21 अप्रैल 2023 के दौरान वर्ल्ड सिटिजन डेवलपमेंट वीक की शुरुआत की है। सिटिजन डेवलपमेंट एक शानदार कॉन्सेप्ट है, जो ऐसे लोगों के लिए बेहद मददगार है जिन्हें कस्टम एप्लिकेशन, वेबसाइट और इसी तरह के दूसरे डिजिटल सॉल्यूशन तैयार करने के लिए पहले से कोडिंग की कोई जानकारी नहीं होती है। हफ्ते भर चलने वाले इस नॉलेज पैनल में नो-कोड लो-कोड टूल्स के बारे में गहराई से जानकारी दी जाएगी, ताकि लोगों को महँगी डेवलपमेंट टीमों पर निर्भर हुए बिना सोच को तेज़ी से अमल में लाने में मदद मिल सके।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

भारत की एक नो-कोड टेक्नोलॉजी कंपनी, क्विक्सी द्वारा शुरू किए गए वर्ल्ड सिटिजन डेवलपमेंट वीक में पूरी दुनिया की दिलचस्पी बड़ी तेजी से बढ़ी है, और अभी-अभी लॉन्च किए गए इस वार्षिक कार्यक्रम के प्रीमियर संस्करण में भाग लेने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनियाँ आगे आ रही हैं। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी पेशेवरों की एक टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों को अपने डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए जरूरी जानकारी और टूल्स उपलब्ध कराना है, ताकि वे भी आगे बढ़ सकें। 5 दिनों के इस कार्यक्रम में देश-विदेश के लोग भाग लेंगे, और अलग-अलग तरह के इंटरैक्टिव वर्कशॉप, प्रेजेंटेशन और नेटवर्किंग सेशन से सीखेंगे।

पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसके बारे में बात करते हुए, क्विक्सी में मार्केटिंग एंड इवेन्जलिज़्म के वाइस प्रेसिडेंट, श्री विवेक गोयल ने कहा, “सिटिजन डेवलपमेंट वीक को समुदाय और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के बेहद अनुभवी लोग उपस्थित होंगे, जो सिटिजन डेवलपमेंट, इसकी व्यावहारिकता, इसमें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के उपयोग के साथ-साथ कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम में बहुत से अनुभवी वक्ता अलग-अलग विषयों पर अपनी बात प्रस्तुत करेंगे, लिहाजा यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के पारंपरिक तरीकों को बदल देगा।”

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

पैनल के कुछ प्रमुख वक्ताओं में श्री विवेक गोयल, वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग एंड इवेन्जलिज़्म, क्विक्सी; श्री मैट हबर्ड, हेड ऑफ ऑपरेशनल एक्सीलेंस, ट्रैकविया; श्री जेस्स शिया, सीईओ एवं सह-संस्थापक, एजाइलपॉइंट; श्री जेसी फू, सीनियर डायरेक्टर, ऑटोमेशन एंड बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, सीरियस एक्स.एम.;श्री माइकल मैक्कुलो, सिटीजन डेवलपमेंट बिजनेस आर्किटेक्ट, एमट्रैक; और सुश्री मे लिन लियाओ एमोरेली, आईटी बिजनेस एनालिस्ट, शेल आदि शामिल हैं।

 

क्विक्सी का परिचय

क्विक्सी एक अग्रणी नो-कोड, लो-कोड प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका इस्तेमाल किसी भी उद्योग या विभाग के बिजनेस यूजर्स अपने कारोबार की प्रक्रियाओं और वर्कफ़्लो को ऑटोमेट करने के लिए करते हैं। वे इस प्लेटफ़ॉर्म की मदद से पारंपरिक तरीकों की तुलना में 10 गुना तेजी से सरल से जटिल एंटरप्राइज़-ग्रेड एप्लिकेशन बना सकते हैं। क्विक्सी फिलहाल सरकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अलावा अलग-अलग तरह के 15 से ज्यादा उद्योगों के ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। ग्राहकों ने इस प्लेटफ़ॉर्म की मदद से कई अलग-अलग तरह के एप्लीकेशन तैयार किए हैं, जिसमें कंटेनर-फ्रेट-स्टेशन (CFS) मैनेजमेंट सिस्टम, ऐसेट और मैटेरियल मैनेजमेंट, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट प्लानिंग और शेड्यूलिंग, गेट ऑपरेशंस, प्रोक्योरमेंट एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, एंड-टू-एंड ईआरपी सिस्टम और नेवल बेस एडमिन प्रोसेस शामिल हैं। क्विक्सी एक एडवांस्ड नो-कोड लो-कोड प्लेटफ़ॉर्म है जिसकी खूबियां इसे दूसरे रिस्ट्रिक्टिव प्लेटफ़ॉर्मों से अलग बनाती हैं, जिनमें फ्रंट एंड, डेटाबेस, वर्कफ्लो, बिजनेस लॉजिक, रिपोर्टिंग, डिप्लॉयमेंट और सॉफ्टवेयर बिल्डिंग बनाम रेस्ट्रिक्टिव प्लेटफॉर्म जैसे सभी महत्वपूर्ण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए www.quixy.com पर जाएँ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग