प्रमेन्द्र डोभाल ने ग्रहण किया दून एसएसपी का कार्यभार

95
Voice of Uttarakhand

पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढाने पर रहेगा फोकस

देहरादून,  – दून एसएसपी का कार्यभार ग्रहण करते हुए प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढाने पर फोकस रखते हुए सामाजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

शनिवार को प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में उनके द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए एसएसपी द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे। इस दौरान उनके द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा