विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न

99
Voice of Uttarakhand

देहरादून – आज चौधरी फार्म हाउस, देहरादून में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर डॉक्टर रामेश्वर दास जी ने अपने आशीर्वचन में हिंदू समाज की एकता, संगठन एवं संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बना सकता है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

मुख्य वक्ता  धनंजय, विभाग प्रचारक ने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज को जागरूक, संगठित एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि  भारती पांडे ने महिला शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए समाज निर्माण में मातृशक्ति के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के संयोजक  जोगेंद्र सिंह पुंडीर  ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

विराट हिंदू सम्मेलन के इस सफल आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।