ओलंपस हाई ने मनाया 21वां वार्षिक दिवस

382
Voice of Uttarakhand

देहरादून : ओलंपस हाई ने आज स्कूल परिसर में अपना 21वां वार्षिक दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शोभा एसडीसी के संस्थापक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संचारक अनूप नौटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद स्कूल क्वायर द्वारा स्कूल सॉन्ग, ‘वी आर प्राउड टू बी ओल्य्म्पियंस’ की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जहां शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Also Read....  सोंग नदी की सेहत का 'बायो इंडिकेटर' प्रोजेक्ट से लगेगा पता: सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू

इस अवसर पर स्कूल पत्रिका का विमोचन भी किया गया। स्कूल के प्रबंधन निदेशक, कुनाल शमशेर मल्ला, और प्रधानाचार्या, अनुराधा मल्ला ने मुख्य अतिथि को प्रशंसा के प्रतीक के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Also Read....  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इसके बाद, प्रिंसिपल अनुराधा मल्ला ने पिछले वर्ष के दौरान स्कूल की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए एक व्यापक वार्षिक रिपोर्ट पेश की।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंत्रमुग्ध कर देने वाला लाइट एंड साउंड प्ले, ‘द लायन किंग’ रहा, जिसका निर्देशन प्रबंधन निदेशक, डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने प्ले की खूब सराहना करी।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी, संस्कृति विभाग के समन्वय में चल रही विशेष तैयारी

कार्यक्रम का समापन प्रबंधन निदेशक, डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिन्होंने इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए सम्मानित अतिथियों और माता-पिता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विकास और सफलता की दिशा में बच्चों के प्रति माता-पिता के समर्थन के महत्व पर जोर दिया।