कोविड-19 राज्य में आज मिले 287 मरीज, 6 की मौत

431
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  उत्तराखंड में सोमवार को 287 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ चिन्हित हुए हैं। वहीं, 06 लोगों की आज मौत भी हुई। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 93398 हो गया है।

Also Read....  ओलंपस हाई ने उत्साह के साथ मनाया 27वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2026-27

नैनीताल में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 90 नए मरीज मिले। जबकि, बागेश्वर व चम्पावत में सबसे कम 02-02 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 3215 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1568 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 11905 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Also Read....  हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 65, अल्मोड़ा 15, बागेश्वर 02, चमोली में 05, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 36, नैनीताल में 90, पौड़ी गढ़वाल में 24, पिथौरागढ़ में 08, रुद्रप्रयाग में 03, टिहरी गढ़वाल में 09, ऊधमसिंहनगर 21 और उत्तरकाशी में 07 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत