उत्तराखंड में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं- सीएम त्रिवेंद्र रावत

527
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आगामी 16 जनवरी से कोविड-19 को लेकर चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। चरणबद्ध तरीके से कोविड टीकाकरण की तैयारी के क्रम में प्रदेश में इस पूरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक ड्राई रन कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी के खिलाफ विजय के इस अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने लापरवाही नहीं बरतने तथा दो गज की दूरी, समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है।

Also Read....  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत