हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन ने सीएम त्रिवेंद्र रावत से की भेंट

384
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन पी.पी. हिन्दुजा ने भेंट की। उन्होंने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पी. पी हिंदुजा से प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना के साथ ही स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।
हिंदुजा ने मुख्यमंत्री को हिंदुजा फाउण्डेशन की ओर से प्रदेश में वेदिक स्कूल स्थापना, हिंदुजा अस्पताल मुम्बई के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। श्री हिंदुजा ने देवप्रयाग में स्विट्जरलैंड की भांति स्विस सिटी की स्थापना, परमार्थ निकेतन के समीप स्थित राजकीय विद्यालय तथा बीटल्स आश्रम के रखरखाव में सहयोगी बनने के साथ ही इण्डस बैंक के सहयोग से कोऑपरेटिव बैंकों को बैंकिंग तकनीकि उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी मुख्यमंत्री को दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस. पंवार, अजय हिंदुजा, अशोक लीलैंड के डी.के. सिंह आदि उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ