गुड न्यूज़ देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोतीचूर में हरिपुर कला गाँव के लिए बनेगा अंडरपास

346
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एनएचएआई द्वारा देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत मोतीचूर में हरिपुर कला गाँव के लिए अंडरपास की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत मोतीचूर में हरिपुर कला गाँव के लिए उपयुक्त यातायात रूट न होने से गाँव का सम्पर्क सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से होने के कारण इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उक्त स्थान पर अण्डरपास का निर्माण किया जायेगा, जिसका भविष्य में रख-रखाव उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने पर राज्य सरकार ने सहमति प्रदान कर दी है। प्रस्तावित अण्डरपास के निर्माण से उक्त स्थान पर जाम की समस्या तथा दुर्घटनाओं से बचाव होगा। ।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ