मुख्यमंत्री ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण के लिये स्वीकृत की 1.95 करोड़ की धनराशि।

404
Voice of Uttarakhand

देहरादून-  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण हेतु 1.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत पुरानी जीर्ण-शीर्ण व क्षतिग्रस्त वितरण पेयजल प्रणाली को बदलने एवं पुराने मोटर पम्प सैटों को बदलने हेतु 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ