सीएम त्रिवेंद्र के निर्देश पर गर्भवती महिला को उपचार हेतु एयर एम्बूलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश लाकर किया गया भर्ती

428
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम मौली गांव निवासी श्रीमती मेहाजबी कुरेशी को उपचार हेतु एयर एम्बूलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश लाकर भर्ती कर दिया गया है।
श्रीमती मेहाजबी कुरेशी जो कि 07 माह की गर्भवती महिला है तथा उनको चिकित्सक द्वारा सुरक्षित प्रसव हेतु एम्स ऋषिकेश रैफर किये जाने की सलाह दी थी। उनके द्वारा सड़क मार्ग से ऋषिकेश जाने में खतरा होने के दृष्टिगत एम्स ऋषिकेश तक पहुंचाने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराये जाने का जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा तुरन्त प्रदान कर उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ