दून अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में कोविड-19 वैक्सीन लगवाते, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

593
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   दून अस्पताल नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी के  ऊर्जावान नेतृत्व में भारत देश कोरोना महामारी के इस विश्वव्यापी संकट के समय एक उदाहरण के तौर पर स्थापित हुआ है।
यह केंद्रीय नेतृत्व की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि भारत देश में न सिर्फ स्वदेशी कोरोना वैक्सीन विकसित की है, बल्कि भारत देश दुनिया के 27 से अधिक देशों को देश में विकसित की गई कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है. देश के ढाई करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की, कि बिना घबराए तथा बिना किसी पूर्वाग्रह के वैक्सीन ग्रहण करें। भारत सरकार तथा राज्य सरकार के स्तर पर करुणा महामारी पर विजय पाने हेतु वैक्सीन विकसित करने के अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं के ढांचे को भी मजबूत किया गया है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ