अनिल बलूनी से भेंट की सीएम तीरथ रावत ने

1746
Voice of Uttarakhand

नई दिल्ली-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री  रावत पदभार ग्रहण के बाद पहली बार दिल्ली की यात्रा पर हैं। सांसद बलूनी ने उनका स्वागत किया और कहा कि तीरथ जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हैं। हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी थे।