बड़ी खबर देर रात तीन बसों में लगी आग,संदिग्ध पकड़ा

477
Voice of Uttarakhand

रामनगर-  रोडवेज बस डिपो में खड़ी तीन बसों में बु्धवार रात 2 बजे जबरदस्त आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड़ ने समय रहते आग पर काबू किया।
स्टेशन इंचार्ज नवीन आर्य ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, जिस पर आग लगाने शक है। उससे पूछताछ की जा रही है।
रामनगर रोडवेज बस अड्डे में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते पुरानी बसों को एक साइड पर खड़ा किया गया था। आग पुरानी बसों में लगी है। बताया जा रहा है कि इन बसों में बैठकर आसपास के असामाजिक तत्व शराब पीते हैं।
स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि कई बार पुलिस को सूचना दी गई थी कि शाम के समय गश्त बढ़ाई जाए, ताकि असामाजिक तत्वों को हटाया जाए। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि एक आरोपी को शक के आधार पर पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Also Read....  नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प