स्पेशल टास्क फोर्स ने पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करते एक गिरफ्तार

587
Voice of Uttarakhand

देहरादून-   स्पेशल टास्क फोर्स ने पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और आमजन को महंगे दाम पर दवा व आवश्यक वस्तुएं देने की शिकायतों पर कार्यवाही के लिए स्पेशल टास्क फोर्स कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सूचना मिली कि साई मेडिकोज कुठालगेट की ओर से ऑक्सीमेटर की ओवररेटिंग हो रही है। सूचना पर एक कांस्टेबल को गोपनीय जानकारी के लिए लगाया गया। मेडिकल शॉप पर कालाबाजारी होने पर बीती देर रात मेडिकल स्टोर पर एसआइ विपिन बहुगुणा व कांस्टेबल देवेंद्र मंगाई, वीरेंद्र नौटियाल ने छापा मारकर ऑक्सीमेटर के बिल, उसके क्रय किए रिकार्ड्स जब्त किए तो पता चला कि चाइनीज ऑक्सीमीटर जिसकी कीमत अधिकतम 1200 रुपये बिल में है वो 2200 रुपये में बेचा जा रहा था। कालाबाजारी करने पर स्टोर के संचालक राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

Also Read....  माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन