मुख्यमंत्री धामी से मिले कुमाँऊ सभासद संगठन के सदस्य

339
Voice of Uttarakhand

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड कुमाँऊ सभासद संगठन के सदस्यों ने अध्यक्ष निल जोशी के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने सभी नगर निकायों में सभासद निधि के निर्धारण, सभासदों को मानदेय एवं दूरभाष आदि की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुमाँऊ क्षेत्र के सभासद गण उपस्थित थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ