Big News कौन बनेगा करोड़पति में दिखेंगी मेरठ की मीनाक्षी जैन 23 को पहला एपिसोड

2009
Voice of Uttarakhand

मेरठ-   प्रसिद्ध शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 इसी महीने की 23 तारीख से सोनी टीवी पर आरंभ हो रहा है। उसके प्रथम एपिसोड में मेरठ से मीनाक्षी जैन प्रतिभागी के रूप में चयनित हुई हैं। मीनाक्षी जैन 23 तारीख से 27 अगस्त तक आने वाले सभी एपिसोड में प्रतिभागी के रूप में शो में देखने को मिलेंगी।मीनाक्षी जैन कंज्यूमर कोर्ट (उपभोक्ता न्यायालय) बागपत में अधिकारी हैं और ब्रह्मपुरी में निवास करती हैं पहले स्लॉट में मेरठ ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश से वह अकेली प्रतिभागी चुनी गई हैं। लगभग दो करोड़ लोगों ने इसमें खेलने के लिए अपना पंजीकरण किया था। मीनाक्षी जैन बहुत सी सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं।