सरूली बसंता झोड़ा की अपर सफलता के बाद सूरज प्रकाश आर्य और कभी रावत प्रोडक्शन ले कर आ रहे हैं पहाड़ी DJ सांग् “अल्मोड़ा बाजार”

847
Voice of Uttarakhand

देहरादून –  शहर में रह कर भी, अपनी संस्कृति को दिलों में समाये हुए नौजवान उत्तराखंडी युवक जहाँ एक तरफ अपने पहाड़ के संस्कृति को जीवित करने में लगे हैं, वही “कभी रावत प्रोडक्शन और प्रसिद्ध लोकगायक सूरज प्रकाश आर्य “एक नया पहाड़ी DJ सांग” के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति को, नए रूप में युवाओ के मध्य लाने का प्रयास कर रहे हैं।

आपको बता दे की पिछले कुछ दिनों पहले ही, सूरज आर्य ने *सरूली बसंता – झोड़े* में अपनी सुरीली आवाज़ के माध्यम से अपनी एक नयी पहचान पहाड़ी लोगो के बीच में बना ली है , आप एक उभरते युवा लोक गायक हैं जो की अपनी संस्कृति को युवाओं के पटल पर लाने में लगे हुए हैं,
इसी कड़ी में हमारी मुलाकात राजस्थान में रह कर भी अपनी संस्कृति के लिए अथक प्रयास करने वाले “कभी रावत जी” से हुई , जो की अपने प्रोडक्शन *कभी रावत प्रोडक्शन* और *सूरज प्रकाश आर्य* के साथ एक नए धमाल DJ सांग “अल्मोड़ा बाजार “के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत हुए हैं।
यह सांग आज २६ अगस्त को *कभी रावत प्रोडक्शन* यूट्यूब चैनल के माध्यम से रिलीज़ हो गया है।
“कभी” पहले भी अपनी पहाड़ी संस्कृति के लिए एक अभिनेता की तरह कार्यरत रहे हैं

Also Read....  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले—₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, पूरा डेटा सार्वजनिक

“कभी रावत” का लक्ष्य पहाड़ी संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचने का है, जिससे हम सभी अपनी संस्कृति को गौरान्वित महसूस करें और सदैव अपनी सरलता,मिठास और पहाड़ीपन के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रहे।

Also Read....  त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

आज हम *POD Event and production* की तरफ से ऐसे प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं, जो की पहाड़ों से दूर रह कर भी, अपने दिलो में पहाड़ों के लिए असीम प्यार समाये बैठे हैं।
अगर आपको कलाकारों का प्रयास पसंद आये तो, इन कलाकारों के परिश्रम को अपना स्नेह पूर्वक आशीर्वाद प्रदान करे।

Also Read....  डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

लिंक अल्मोड़ा बाज़ार DJ सांग : https://youtu.be/am_ASMcuKhI

तो देर किस बात की है…
अभी “कभी रावत प्रोडक्शन” को सब्सक्राइब करें ताकि आप जहाँ कहीं भी हैं, ऐसे पहाड़ी गीत का आनंद ले सके।