बड़ी खबर दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को जेल भेजा

957
Voice of Uttarakhand

लक्सर-   हरिद्वार रुडक़ी के लक्सर में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। चार दिन पूर्व लक्सर के एक गांव निवासी विवाहिता ने गांव के

Also Read....  तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

गुलबहार के खिलाफ लक्सर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गुलबहार उसके पति का दोस्त था। अप्रैल में बीमार होने पर वह विवाहिता को लंढौरा में एक डॉक्टर को दिखाने ले गया था। वहां उसने विवाहिता से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी वह विवाहिता का शोषण करता रहा। पिछले दिनों उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। जबकि आरोपी गांव से फरार था। गत दिवस विवाहिता के परिजनों ने बहादराबाद थाने के बोंगला गांव में आरोपी का

Also Read....  मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

पकड़ लिया और पुलिस का सूचना दी। सूचना पर लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अग्रिम आदेशों तक आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुलबहार को जेल भेज दिया गया है। महिला एसआई डिंपल जोशी से मुकदमे की विवेचना कराई जा रही है।

Also Read....  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात।