कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि फेस्ट का किया शुभारंभ

412
Voice of Uttarakhand

 

देहरादून-   देवभूमि उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का रविवार को आगाज हो गया। दो दिवसीय उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट का शुभारंभ रविवार को माननीय डॉ0 हरक सिंह रावत, पर्यावरण एवं वन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने बतौर मुख्य अतिथि किया। मुख्य अतिथि का स्वागत सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

फेस्ट में साहसिक खेलों की अपार संभावना और रोजगार के अवसर समेत विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

मसूरी रोड, मालसी स्थित सॉलिटेयर फार्म में राज्य सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से फिक्की (एफएलओ) के सहयोग से 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। फेस्ट में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, हॉट एयर बलून, कैंपनिंग, आइसकिंग, कयाकिंग समेत स्थानीय व्यंजन के स्टॉल आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन