ब्रेकिंग पिता ने चार साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया

498
Voice of Uttarakhand

ऋषिकेश-   एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए हैं। ऋषिकेश की थाना मुनिकीरेती में एक पिता की हैवानियत सामने आई है, जिसमें चार साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया। बच्ची की मां ने थाना मुनिकीरेती के कैलाश गेट पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। बच्ची को लेकर उसकी मां एक अस्पताल पहुंची है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में रविवार की सुबह एक चार वर्षीय बालिका के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची की मां घर के आंगन में कपड़े धो रही थी। उसे कमरे के भीतर से बच्ची की आवाज आई तो वहां कमरे में पहुंची। मौके पर आरोपित बच्ची के साथ यह हरकत करता नजर आया। बात खुलने के बाद वह वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना उसकी मां ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। फरार आरोपित के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। बालिका को उसकी मां के साथ अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो रही है। बालिका गहन जांच होनी अभी बाकी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घटना की लिखित शिकायत अभी पुलिस को नहीं मिली है।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन