Big News चिन्यालीसौड-उत्तरकाशी मे SDRF व NDRF की टीम ने कार दुर्घटना में लापता शव को किया बरामद।

397
Voice of Uttarakhand

उत्तरकाशी /चिन्यालीसौड़ –  दिनांंक 03 अक्टूबर को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि तहसील डूंडा अन्तर्गत हिटाणु मोटरमार्ग पर भकड़ा के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे भागीरथी में गिर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।जिसमे 2 व्यक्ति सवार बताये गए थे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली से SI नवीन कुमार की हमराह टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई थी। सर्चिंग के दौरान 04 अक्टूबर को वाहन में सवार एक व्यक्ति, बूद्दी पुत्र बर्फू का शव बरामद किया गया था।परन्तु एक व्यक्ति लापता था ,जिसकी सर्चिंग हेतु टीम लगातार प्रयासरत थी। निरन्तर खोजबीन के उपरांत भी लापता का कोई सुराग नही लग पा रहा था।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

दिनो की गहन सर्चिंग के उपरान्त SDRF व NDRF टीम के संयुक्त प्रयासों द्वारा आज दिनाँक 07 अक्टूबर 2021 को चिनयालीसौड झील से विजेंद्र पुत्र द्वारिका निवासी टिहरी गढ़वाल का शव बरामद किया गया और बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग