Big News टिप्परी रोड-टिहरी मे वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू एक को सुराक्षित पहुंचाया अस्पताल

478
Voice of Uttarakhand

टिहरी  –    जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी, द्वारा SDRF टीम को कल दिनाँक 07 अक्टूबर 2021 को देर रात अवगत कराया गया कि टिप्परी रोड पर मेराव गांव में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सर्च एवम रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है ।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही आरक्षी अनूप रावत के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरान्त बिना वक़्त गवाए रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।उक्त गाड़ी वेग्नार थी जिसका गाड़ी नम्बर UK09 A 9329 है। कार सवार नजदीकी शादी समारोह से अपने घर की ओर वापस आ रहे थे। मेराव गांव के समीप गाड़ी पर नियन्त्रण नही रहा ,जो 400 मीटर गहरी खाई मे जाकर गिर गई।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

SDRF जवानों ने रात्रि के अंधेरे में ही गहरी खाई में उतर कर , घायल व्यक्ति ,दीपक पुत्र किशोरी लाल निवासी बोराडी टिहरी को र स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग पर ऊपर लाया गया व उचित इलाज हेतु 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

Also Read....  मसूरी विधानसभा के सालावाला में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

कार सवार अन्य दो व्यक्तियों,1- तेजपाल सिंह पुत्र सोबन उम्र 36 निवासी उखड़ पट्टी खास टिहरी व 2- नरेंद्र राणा पुत्र केदार सिंह उम्र 30 निवासी फलिंदा घन्साली टिहरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी, जिन्हें बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।