सीएम धामी ने कहा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा

407
Voice of Uttarakhand

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनवाड़ी की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रेखा नेगी, महामंत्री श्रीमती सुमति थपलियाल एवं श्रीमती मीनाक्षी रावत ने भेंट की।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के हित में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा की आंगनवाड़ी की बहनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में सीमित संसाधन होने के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा सबके हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं।
Also Read....  मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ