भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून ने रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर जा कर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

739
Voice of Uttarakhand

Rampur   –  आज भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर जा कर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की उनको नमन किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड निर्माण के आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को उत्तराखंड के युवा कभी नहीं भुला सकते। आज उन्ही शहीदों की कारण हमे यह राज्य मिला है और साथ ही युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्राण लिया की जो सपना उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड के लिए देखा था उसे हम युवा पूरा करेंगे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

कार्यक्रम का समापन करते हुए महानगर के दोनो महामंत्रियों ने कहा की समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा जिस बर्बरता पूर्वक शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई गई थी उसके लिए उत्तराखंड समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा। इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री शंकर रावत, कुलदीप पंत, अक्षत जैन,शुभम रावत, संदीप बिजलवान, दीपक सोनकर, तरुण जैन, सत्यम अरोड़ा, नवीन पोखरियाल, सूरज रफ्तार, सूरज खत्री, मनुज शर्मा, रवि कोहली, हिमांशु भंडारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read....  मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।